728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- राजा भोज की नगरी भोपाल में आज संतों का भव्य समागम होने जा रहा है.......

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- राजा भोज की नगरी भोपाल में आज संतों का भव्य समागम होने जा रहा है.......

राजा भोज की नगरी भोपाल में आज संतों का भव्य समागम होने जा रहा है। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर आज रात्रि 8:00 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास, चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य वात्सजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम के दौरान सकल हिंदू समाज द्वारा संत-महात्माओं की भव्य अगवानी की जाएगी। साथ ही आयोजन समिति के सभी सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- राजा भोज की नगरी भोपाल में आज संतों का भव्य समागम होने जा रहा है....... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com