728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- 2-3 दिन में समाधान नहीं कराया गया तो ऐसी स्थिति में विद्युत मंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा - अशोक मारण

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- 2-3 दिन में समाधान नहीं कराया गया तो ऐसी स्थिति में विद्युत मंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा - अशोक मारण

म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि.,परवलिया सड़क जिला भोपाल (म.प्र.)ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली कटौती बंद कराने बाबत् निवेदन है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती जो कि वर्तमान में कुछ दिनों की जा रही है इसे तत्काल बंद किया जावे, वर्तमान में माता रानी की स्थापना पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम में हुई है। जिसमें शाम के समय छोटे-छोटे बच्चे व माताएँ, बहनें माताजी के स्थापना स्थल तक आते-जाते हैं और उसी समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होने के कारण घटना-दुर्घटना घट सकती है एवं धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है।अतः आपसे अनुरोध है कि बिजली कटौती समस्या के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उक्त समस्या का शीघ्र समाधान कराने का कष्ट करें।

नोट:- यदि उक्त समस्या का 2-3 दिन में समाधान नहीं कराया गया तो ऐसी स्थिति में विद्युत मंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार विद्युत विभाग की होगी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- 2-3 दिन में समाधान नहीं कराया गया तो ऐसी स्थिति में विद्युत मंत्री का पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन किया जावेगा - अशोक मारण Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com