728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत नगर के खिलाड़ी हिमांशु विश्वकर्मा ने जीता स्वर्ण पदक......

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत नगर के खिलाड़ी हिमांशु विश्वकर्मा ने जीता स्वर्ण पदक......

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वार आयोजित अंतर महाविद्यालीन भोपाल संभाग स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन एम. वी. एम. कॉलेज में हुआ जिसमें संतनगर के हिमांशु विश्वकर्मा ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 385 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिसमें उन्होंने स्क्वाट में 132.5 , बेंचप्रेस में 80 तथा डेडलिफ्ट में 172.5 किलोग्राम वजन उठाया हिमांशु इस खेल का प्रशिक्षण आयरन क्रश जिम में अपने प्रशिक्षक जितेंद्र आसनानी से प्राप्त करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनय दादलानी ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवम बधाई दी

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत नगर के खिलाड़ी हिमांशु विश्वकर्मा ने जीता स्वर्ण पदक...... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com