AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति में किया नौ कन्याओं एवं भैरो बाबा का पूजन
संत नगर - बजरंग सेना समिति द्वारा श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति, राहुल नगर, संत हिरदाराम नगर में नौ कन्याओं एवं भैरो बाबा का पूजन विधि विधान से तिलक लगाकर, हार फूल माला पहनाकर नौ कन्याओं से आशीर्वाद लिया एवं सभी कन्याओं को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं भैरो बाबा को श्री बजरंग बली बाबा की प्रतिमा भेंटकर नवरात्र के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी। इस अवसर पर श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार धानुक द्वारा बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों को जय माता दी का गमछा पहनाकर बधाई दी।समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि मां दुर्गा का पूजन करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। देवी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के भीतर आत्मबल और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस बढ़ता है।पूजन करने वालो मंे बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव एडवोकेट बृजकिशोर सेन, हनी देवानी, आरोही धानुक, आयुषी धानुक, राहुल धानुक आदि शामिल थे।

0 Comments:
Post a Comment