AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- बॉक्सिंग में दिव्यांशी ललवानी ने जीता स्वर्ण पदकए संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज का बढ़ाया गौरव
भोपालए - संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेजए भोपाल की छात्रा दिव्यांशी ललवानी ने अंतरमहाविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। टीण्टीण् नगर स्टेडियमए भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालयए कोलार द्वारा किया गया। दिव्यांशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनए दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेंगीए जहाँ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉण् डालिमा पारवानी ने दिव्यांशी को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की उपलब्धियाँ उनके परिश्रमए अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ.साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉण् शांति शर्मा ने भी दिव्यांशी को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शनए मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की। यह सफलता महाविद्यालय में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अवसर एवं सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।


0 Comments:
Post a Comment