728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सांस्कृतिक सिंधी गरबा महोत्सव का दूसरा दिन माता की भक्ति और उल्हास के साथ जमकर थिरके युवा, देर रात तक दिखा उत्साह

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- सांस्कृतिक सिंधी गरबा महोत्सव का दूसरा दिन माता की भक्ति और उल्हास के साथ जमकर थिरके युवा, देर रात तक दिखा उत्साह 


भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी धूम मची रही, आरती के साथ गरबा रास का आगाज हुआ जो देर रात तक चलता रहा। अलग–अलग थीम और ड्रेस के साथ पार्टिसिपेंट्स गरबा करते नजर आए।


पार्टिसिपेंट्स सर्कल के साथ ही जनरल सर्कल में भी हजारों दर्शक गरबा और डीजे के गानों पर थिरकते दिखे। सुंदरवन गरबा मैदान खचाखच भरा हुआ था। देर रात तक युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतिभागी स्टेप्स और फ्री स्टाइल में मां की आराधना करते नजर आए। सर्कल में हजारों गरबा लवर्स पारंपरिक सिंधी हिंदी व गुजराती धुनों पर झूम रहे थे। समारोह में शामिल लोग सर्कल के बाहर भी जहां जगह मिली, वहां दोस्तों और परिवार के साथ गरबा खेलते दिखे, रात 12 बजे तक युवाओं की टोली और लोगों ने उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में नवरात्र का आनंद उठाया।

गरबे में फूड जोन भी है खास सांस्कृतिक सिंधी गरबे के 20वे वर्ष में सिंधी संस्कृति के साथ विभिन प्रकार के सिंधी व्यंजन भी आकर्षण बने, दही कोकी, सेला फुलका, मिट्टी भोरी, साईं भाजी पुलाव, फलारी मोमोस के साथ डेलिशस कैफ़े बाय दीपा एवं श्वेता की अवाकड़ो स्मूदी के कारण इस

सिंधी मेले में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसके अलावा इस फूड ज़ोन में फलारी सैंडविच, फलारी कुल्फी जैसे अनेक व्यंजन लोगो को परोसे जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक भगवानदास सबनानी, घनश्याम पंजवानी, मनीष दरयानी, नरेश तलरेजा, मोहित शेवानी, राजेंद्र मनवानी, राम आसुदानी, महेश बजाज, सीमा सबनानी, माया पंजवानी, दिव्या दरयानी सहित समाज के गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस गरबा महोत्सव का मंच संचानल लखन परियानी द्वारा किया गया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सांस्कृतिक सिंधी गरबा महोत्सव का दूसरा दिन माता की भक्ति और उल्हास के साथ जमकर थिरके युवा, देर रात तक दिखा उत्साह Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com