728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता पूजन का आयोजन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता पूजन का आयोजन....

दीपमाला पागारानी संस्कार विद्यालय में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में आज माता पूजन का आयोजन किया गया जिसमें मोन्टेसरी की छोटी-छोटी कन्याएं नौ माता का रूप धारणकर सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर माता पूजन के बाद नन्हे-मुन्हें बच्चों के द्वारा गरबा कर माता की अराधना की गई।


इस अवसर पर संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने नौ देविंयों को नमन करते हुए कहा कि संस्कार विद्यालय में बच्चों को छोटी उम्र से ही सनातन से जोड़े रखने एवं भक्तिवान बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे वैसे ही भगवान का रूप होते है और आज जो हमारे सामने इन छोटी कन्याओं ने माता का रूप धारण किया है तो हम सब इनसे आशीर्वाद लेंगे और विद्यालय की प्रगति एवं समाज की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने सभी कन्याओं को नमन किया एवं सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के मिश्रा, प्रधानाचार्या मृदुला गौतम, मोन्टेसरी इन्चार्ज  प्रियांशी आडवानी, समस्त शिक्षकगणों एवं उपस्थित विद्यार्थियों ने माता पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता पूजन का आयोजन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com