AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- आंगनवाडी केन्द्र में कन्या पूजन और फलाहार का वितरण
संत नगर - बजरंग सेना समिति द्वारा मॉं दुर्गा पंचमी के अवसर पर एवं समिति उपाध्यक्ष महेश खटवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आंगनवाडी केन्द्र, सीहोर नाका, न्यू सब्जी मण्डी, संत हिरदाराम नगर में नौ कन्याओं को हार फूल माला एवं फलाहाकार देकर पूजन किया गया एवं मां से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति ने समिति उपाध्यक्ष खटवानी को जन्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु के लिए बालाजी महाराज जी से प्रार्थना की गयी। नगर ओर देश की खुशहाली की प्रार्थना की गई बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, रुप सोनी, गुरदास रामचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष गुलाब जेठानी, पण्डित राज कुमार गर्ग, रमेश तोलानी, राजकुमार धानुक, शमी गंगवानी, सुपर वाइजर दीपा जी कला रजक, ज्योति कनोजिया, भारती भंभानी, इन्द्रा खडे, चंद्रा लोधी आदि शामिल है।

0 Comments:
Post a Comment