AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- आजादी के बाद पंडित नेहरू ने भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया - अशोक मारण
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर ब्लाॅक कांग्रेस ने किया याद आज ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री स्व:पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस जनो ने माल्यार्पण कर याद किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण, उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी, वरिष्ठ नेता तुलसी जोतवानी, नरेंद्र केवलानी, महेश गुरबानी, जगदीश सांवले, विशणु मारण, सुरेश सिंगरोली, गगन भार्गव, साहिल खान, किशनलाल जाटव, जगदीश विश्वकर्मा, राम स्वरुप यादव, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करतें ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण ने कहा की आजादी के बाद देश पंडित नेहरू के सामने देश को एकजुट रखना और देश का नया भविष्य बनाने की बहुत बड़ी चुनौती थी पर पंडित नेहरू ने विकराल परस्थितियों में अपनी सूझबूझ से देश का नेतृत्व किया और भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया यहां पर उपस्थित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी ने कहा कि आजादी के बाद नेहरू जी देश की तस्वीर बदली उनके कार्यकाल में सुई से लेकर बङे बङे उद्योग भारत में स्थापित हुए इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश सांवले ने कहा कि नेहरू जी एक बङे परिवार से आते थे उसके बाहुजुद भी उन्होंने देश की आजादी के लिए लङाई लङी और लम्बे समय तक जेल में रहे यहां पर कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महेश गुरबानी ने किया तथा आभार उप ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया*

0 Comments:
Post a Comment