728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- श्रीराम भक्त मंडल द्वारा मानस भवन गुफा मंदिर में भजन संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- श्रीराम भक्त मंडल द्वारा मानस भवन गुफा मंदिर में भजन संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

 दीपावली मिलन समारोह सनातन धर्म को बढ़ावा देता है: आलोक शर्मा समाज को जोडऩे के लिए दीपावली मिलन आवश्यक है: जगदीश यादव भजन संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न भोपाल।
श्रीराम भक्त मंडल द्वारा मानस भवन गुफा मंदिर में भजन संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल के प्रमुख मंदिरों के महंत एवं संतों का आशीर्वाद भी दीपावली मिलन समारोह में आए लोगों को मिला।

आयोजक जगदीश यादव ने अतिथियों एवं आगंतुको का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और संतों का आर्शीवाद लिया। दीपावली मिलन समारोह में सबसे पहलेे वंदे मातरम् गीत का गायन हुआ। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह सनातन धर्म को बढ़ावा देता है क्योंकि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और स्वदेशी अपनाने जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है। दीपावली मिलन से सामाजिक एकता मजबूत होती है। यह समुदायों के बीच मेलजोल और सद्भाव को बढ़ाता है। आलोक शर्मा ने ने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्वो में दीपावली का व्यवहारिक, सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकार की और जाने का संदेश देती है। दीपावली आध्यात्मिक अंधकार पर आंतरिक प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। आयोजक जगदीश यादव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। आज प्रदेश और देश में सनातन सरकार है। यह सरकार भारतीय संस्कृति के विकास के साथ ही सभी के समग्र विकास में विश्वास रखती है

। समाज को जोडऩे के लिए दीपावली मिलन आवश्यक है।स्वदेशी को अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं: विष्णु खत्री  विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि महंत और संतों के दर्शन से हम धन्य हो गए है। इस दीपावली मिलन समारोह में हमें सभी लोगों को परिवार सहित आना चाहिए ताकि आपसी मेलजोल बढ़े। यहां से हम संकल्प लें कि हम स्वदेशी को अपनाएं और देश को आत्मनिर्भर बनाएं।परिवार से समाज और समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होताहै सुरेंद्र शर्मा समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि ऐसे पारिवारिक मिलन समारोह में अकेले नहीं अपने पूरे परिवार के साथ आना चाहिए। ताकि हम अपने परिवार सहित

अन्य सामाजिक बंधुओं से भी परिचित हो सके। हम एक रहेंगे तो ही नेक रहेंगे ऐसे मिलन समारोह हमे एक रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से समाज और समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है इसलिए सामाजिक एकता आज की सबसे पहली जरूरत है। उन्होंने कहा कि सनातन आज दुनिया भर के निशाने पर है लोग हमें मिटाना चाहते हैं लेकिन हमे मिटा नहीं सके। हमें दुनिया भर में सनातन का परचम लहराना होगा। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को 2047 तक विश्वगुरु एवं दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। हमें एक जुट होकर प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देना है।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, रवींद्र यति, विष्णु बसल, सुनील पांडे, लिली अग्रवाल, चेतन भार्गव, कृष्णा घाडगे, देवेंद्र भार्गव, गिरीष शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व पार्षद बलवीर यादव, पुष्पेंद्र जैन, मुकेश यादव, उमेश यादव, रामकिशोर यादव, राम बंसल, राहुल राजपूत, डा अजीत सिंह, हरिओम शर्मा, किम्मू शर्मा, प्रमोद तिवारी, प्रवीण प्रेमचंदानी, राजेश सिंह, दीपेश यादव, प्रणव शर्मा, रमाकांत शुक्ला, अतुल नामदेव मनीष बेगवानी आदि उपस्थित थे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- श्रीराम भक्त मंडल द्वारा मानस भवन गुफा मंदिर में भजन संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com