728x90 AdSpace

Latest News

मध्य प्रदेश :- डबरा बना छात्रशक्ति और राष्ट्रचेतना का केंद्र अभाविप मध्यभारत प्रांत का 58वां अधिवेशन संपन्न...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

 मध्य प्रदेश :- डबरा बना छात्रशक्ति और राष्ट्रचेतना का केंद्र अभाविप मध्यभारत प्रांत का 58वां अधिवेशन संपन्न...

भोपाल के हिमांशु शर्मा पुनः प्रांत सह मंत्री नियुक्त डबरा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्यभारत प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन तीन दिवसीय आयोजन के साथ डबरा तहसील के गुरु तेगबहादुर नगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन ने डबरा को छात्रशक्ति, राष्ट्रभक्ति और शैक्षणिक विमर्श के केंद्र के रूप में स्थापित किया।अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को अभाविप मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया की विशेष उपस्थिति ने और बढ़ाया।अधिवेशन के दूसरे दिन नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और संगठनात्मक अनुशासन की सशक्त झलक देखने को मिली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा नगर राष्ट्रचेतना से ओत-प्रोत हो गया।तीन दिनों तक चले इस अधिवेशन में शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, छात्रहित, सामाजिक दायित्व और संगठनात्मक विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रनिर्माण में छात्रशक्ति की भूमिका के लिए प्रेरित किया गया।अधिवेशन के समापन सत्र में आगामी सत्र के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान भोपाल के हिमांशु शर्मा को पुनः मध्यभारत प्रांत का सह मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन ने उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए प्रभावी संगठनात्मक कार्य, छात्रहित में निरंतर सक्रियता और अनुशासित नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दोबारा सौंपा।समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभाविप शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित छात्रशक्ति के निर्माण का सतत प्रयास कर रही है। डबरा में संपन्न यह प्रांत अधिवेशन संगठन के लिए नई दिशा, ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक बनेगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: मध्य प्रदेश :- डबरा बना छात्रशक्ति और राष्ट्रचेतना का केंद्र अभाविप मध्यभारत प्रांत का 58वां अधिवेशन संपन्न... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com