728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- बीएसएस द्वारा किया हथप्रसादी वितरण एवं श्रीराम नाम लिखने वालो को किया पुरस्कृत...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- बीएसएस द्वारा किया हथप्रसादी वितरण एवं श्रीराम नाम लिखने वालो को किया पुरस्कृत...

संत नगर - बजरंग सेना समिति द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार प्रातः 11ः00 बजे नर्बदा स्वीट हाउस के सामने, संत हिरदाराम नगर में संत हिरदाराम साहिब जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में हथप्रसादी वितरण किया गया, सर्वप्रथम बजरंग सेना समिति द्वारा संत हिरदाराम साहिब जी के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संत हिरदारामसाहिब जी की आरती ‘‘ओम जय सांई हिरदाराम बाबा जय सांई हिरदाराम परउपकारी धीरजधारी, सबको दे विश्राम ओम जय सांई हिरदाराम’’ की गयी। इसके बाद हथप्रसादी वितरण किया गया।

’’वहीं वरिष्ठ समाजसेवी महेश खटवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर प्रसादी वितरण किया गया एवं श्रीराम की लेखन पुस्तिका भेंटकर श्रीराम नाम लिखने का संदेश दिया गया। जिसके लिए महेश खटवानी ने समिति के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बजरंग सेना समिति को सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।वहीं बजरंग सेना समिति द्वारा 15 दिवस पहले श्री राम नाम लेख पुस्तिका बच्चों को दी गयी थी जिसमें बच्चों द्वारा श्री राम लेख पुस्तिका में श्रीराम का नाम लिखकर समिति को पुस्तक जमा की गयी। बजरंग सेना समिति द्वारा श्रीराम नाम लिखने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर शुभकामनाऐं दी गयी। जिनमंे से प्रमुख रुप से मानसी देवानी, मानव देवानी, कौशल बिजोरिया, दक्ष बिजोरिया, मनन मोहनानी, आरोही धानुक, आरवी धानुक, मयंक मदलानी, नमन रिषी देवानी, हर्ष सेन, ईशिता राठौर, रियांश सेन, प्रीति, सोनी आदि मौजूद थे।सेवाऐं देने वालो में समाजसेवी महेश खटवानी, गुरुकृपा समिति के अध्यक्ष महेश गुरबानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राज कुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, राजेश केवलानी, अनिल शर्मा, नीरज, हनी देवानी, मानव देवानी, कौशल बिजोरिया, बली आहूजा, बृजकिशोर सेन आदि ने दी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- बीएसएस द्वारा किया हथप्रसादी वितरण एवं श्रीराम नाम लिखने वालो को किया पुरस्कृत... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com