AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- बांके बिहारी की चरण पादुका संग अवध बिहारी की ओर दिव्य प्रस्थान
परमपूज्य सदगुरु ऋतेश्वर ने श्रीधाम वृंदावन में बांके बिहारी जी के पावन दर्शन कर, उनकी दिव्य चरण पादुका को साथ लेकर पावन अयोध्या धाम की ओर दिव्य प्रस्थान किया। आगामी आठ दिनों तक बांके बिहारी जी की कृपा अयोध्या धाम में विराजमान रहेगी। इसी पावन अवधि में अयोध्या में आयोजित होने वाला राष्ट्रकथा महोत्सव भक्ति, आस्था और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत एक दिव्य आयोजन के रूप में साकार होगा। इस महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु, संतजन और राष्ट्रप्रेमी जन भाग लेकर आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का अनुभव करेंगे।परमपूज्य सदगुरु ऋतेश्वर के मार्गदर्शन में यह राष्ट्रकथा महोत्सव न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बनेगा, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रधर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति नई चेतना का संचार भी करेगा।यह दिव्य यात्रा और महोत्सव, भारत की सनातन परंपरा में भक्ति और राष्ट्रभाव के अखंड सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।


0 Comments:
Post a Comment