728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया विमोचन

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया विमोचन

संत हिरदाराम नगर - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में पत्रकारों की अग्रणी संस्था संत हिरदाराम पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेंडर 2026 का मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने विमोचन किया। युवा सदन मालवीय नगर में संघ के मुख्य सलाहकार सुरेश जसवानी ने कैलेंडर की एक प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवसर पर भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद थे। विमोचन में संघ का प्रतिनिधि

मण्डल जिसमें संघ के सरंक्षक बसंत चेलानी, मुख्य सलाहकार सुरेश जसवानी, अध्यक्ष संदीप पाठक, महासचिव विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, आडिटर अजय चौकसे, सदस्य अंकित शर्मा, हर्ष कुशवाहा, अनुपम राय मौजूद थे।संघ के अध्यक्ष संदीप पाठक ने कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर साल संत हिरदाराम पत्रकार संघ का वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित किया जाता है। इस साल के कैलेंडर में पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों की सूची व फोन नम्बर भी दिया गया है।

साथ ही इमरजेंसी नम्बरों को भी प्रकाशित किया गया है जिससे लोगों को सुविधा सके। महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के हित में संघ लगातार काम कर रहा है आगे भी इसी तरह से कार्य करता रहेगा। वहीं आगामी 26 जनवरी को संघ के कार्यालय पर ध्वजारोहण और शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर को सदस्यों सहित शहर की सभी जगह पर वितरित किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम पत्रकार संघ के वार्षिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया विमोचन Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com