728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- प्रकाश विद्यालय वार्षिक उत्सव विंग्स -सपनों के पंख का आयोजन...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- प्रकाश विद्यालय वार्षिक उत्सव विंग्स -सपनों के पंख का आयोजन...

 प्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव" विंग्स "सपनों के पंख का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि फादर डॉक्टर जॉन पी जे प्राचार्य ,भोपाल स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ जया पीटर प्राचार्य शाशिब कॉलेज भोपाल विद्यालय प्रबंधक फादर हेराल्ड डिसिल्वा,विद्यालय प्राचार्य फादर प्रफुल्ल चंद ऐंदवार,उप प्राचार्या सिस्टर सुनीता उपस्थित रहे।

वार्षिक उत्सव की थीम"विंग्स" पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य, प्रार्थना नृत्य क्रिसमस नृत्य सामूहिक गीत का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी को स्वागत भाषण प्रेषित किया गया एवं उप-प्राचार्या सिस्टर सुनीता द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। तत्पश्चात "विंग्स" सपनों के पंख डांस ड्रामा प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी उपस्थित जनों द्वारा सराहा गया ।विद्यालय गान के साथ कार्यक्रम का शुभ समापन हुआ।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- प्रकाश विद्यालय वार्षिक उत्सव विंग्स -सपनों के पंख का आयोजन... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com