728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में इको क्लब द्वारा 'हरित भविष्य की ओर एक कदम' प्रदर्शनी का आयोजन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में इको क्लब द्वारा 'हरित भविष्य की ओर एक कदम' प्रदर्शनी का आयोजन....

भोपाल, 8 अगस्त 2026 पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा अभिभावकों को हरित जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में इको क्लब के तत्वावधान में ग्रीन प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य , उप-प्राचार्या तथा इको क्लब के समन्वयकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष पी.टी.एम. को पारंपरिक अभिभावक-शिक्षक संवाद से आगे बढ़ाते हुए रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव बनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए।प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित,

विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, एआई/आईटी एवं वाणिज्य विषयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए। पर्यावरण-अनुकूल प्रदर्श विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक कक्षा से चयनित मॉडलों एवं गतिविधियों को पुनर्चक्रित तथा पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से तैयार किया गया, जिससे विद्यार्थियों में रिड्यूस, रीयूज, र रिसाइकिल(‘रेडके , रेउसे , रीसायकल )’ की अवधारणा को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में इको-थीम आधारित स्वागत द्वार, पोस्टर प्रदर्शनी, पेपर बैग एवं छतरी सज्जा, टी-शर्ट क्रिएटिविटी, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट( बेस्ट आउट ऑफ़ वास्ते ) गतिविधि तथा आकर्षक इको क्लब सेल्फी पॉइंट बनाए गए। इसके अतिरिक्त नेचर थीम टैटू स्टेंसिल कॉर्नर और पर्यावरण संबंधी तथ्यों, प्रेरक संदेशों एवं उद्धरणों से सुसज्जित सूचनात्मक स्टैंडी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाउस-वाइज पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में विद्यालय के सभी विषयों एवं गतिविधियों के प्रभारी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक, आकर्षक, रचनात्मक और अनुकूल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। “थिंक ग्रीन , लाइव ग्रीन , बेग्रीन ” तथा “स्माल एक्शयंस , बिग इम्पैक्ट ” जैसे संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े पर्यावरणीय परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल की सराहना की। विद्यालय का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साझा मंच पर लाकर जिम्मेदार नागरिकता, पर्यावरणीय चेतना और सतत विकास की भावना को मजबूत करना रहा है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में इको क्लब द्वारा 'हरित भविष्य की ओर एक कदम' प्रदर्शनी का आयोजन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com