AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- नर्मदा पुरम के आवली घाट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, 121 किलोमीटर दूर से भोलेनाथ को अर्पित होगा मां नर्मदा का जल....
नर्मदा पुरम के प्रसिद्ध आवली घाट से आज विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में कांवड़िए मां नर्मदा में स्नान कर पवित्र जल कांवड़ में लेकर 121 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए।यह यात्रा आवली घाट से शुरू होकर भोपाल के फंदा पहुंचेगी, जहां कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के जल से अभिषेक करेंगे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
यह धार्मिक कांवड़ यात्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। यात्रा में शामिल कांवड़िए अपने कंधों पर कांवड़ लेकर मां नर्मदा का पवित्र जल 121 किलोमीटर दूर फंदा तक पहुंचाएंगे। आस्था और भक्ति से सराबोर कांवड़िए फंदा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को मां नर्मदा का जल अर्पित करेंगे और विशेष अभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।प्रमोद सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष



0 Comments:
Post a Comment