AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- राजाभोज एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस' उत्साह और उल्लास के साथ मनाया...
भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट पर आज 'यात्री सेवा दिवस' उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा यात्रियों के स्वागत एवं सम्मान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी शुरुआत हो चुकी है, जिनसे एयरपोर्ट का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग गया है। यात्रियों ने भी इस अनूठी पहल की सराहना की और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी सहित एयरपोर्ट का पूरा स्टाफ मौजूद है। अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुखद अनुभव मिल सके। 'यात्री सेवा दिवस' के आयोजन ने एयरपोर्ट परिसर को उत्सवमय बना दिया है तथा यात्रियों को भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का विशेष अनुभव प्रदान किया जा रहा है।



0 Comments:
Post a Comment