728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न.....

भोपाल सिन्धी मेला समिति के आगामी आयोजनों की तैयारियों को लेकर सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को सिंधी कम्युनिटी ईदगाह हिल्स पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समिति के सदस्य के मार्गदर्शन देने के समिति के संरक्षक एवं विधायक भगवानदास सबनानी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने संबोधित करके हुए कहा कि समिति के आयोजनों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सदैव की तरह आपकी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण की आवश्यकता रहती है,

दरयानी ने बताया कि आगामी 10, 11 एवं 12 जुलाई को संभागीय कुकिंग प्रतियोगिता एवं 26 जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह एवं 9 अगस्त को प्रांतीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे और जनभागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि आयोजन को भव्य, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके। इस बैठक में विशेष रूप से के.एल.दलवानी, नरेश तलरेजा, महेश बजाज, राम आसुदानी, बंटी गोगिया, सुनील मँगवानी, श्रीमती सीमा सबनानी, सरला दलवानी, शकुन देवराख्यानी, किरण वधवानी, बंटी गोगिया , भावना जगवानी , दीपांशी सबनानी सहित सकड़ो की संख्या में मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com