728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी चौराहे सुलभ शौचालय न होने से आम जनता होती है परेशान - उपाध्यक्ष महेश पटेल

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी चौराहे सुलभ शौचालय न होने से आम जनता होती है परेशान - उपाध्यक्ष महेश पटेल

वीर सावरकर युवा मंच के उपाध्यक्ष महेश पटेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे सहित वीआईपी रोड पर शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण आमजन, विशेषकर महिलाएं, भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं।उन्होंने बताया कि जहां से वीआईपी रोड प्रारंभ होता है और जहां पर वीआईपी रोड समाप्त होता है, उस लगभग 1 से 6 किलोमीटर के दायरे में एक भी सुलभ शौचालय परिसर उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्रियों, राहगीरों एवं आसपास आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।पटेल ने कहा कि शौचालय की कमी से पुरुषों को कुछ हद तक परेशानी होती है, लेकिन महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो गंभीर चिंता का विषय है। लालघाटी चौराहा हो या वीआईपी रोड का कोई अन्य हिस्सा—कहीं भी सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है वीर सावरकर युवा मंच के अध्यक्ष वीर स्वामी की सरकार एवं नगर निगम से मांग करता है कि वीआईपी रोड पर प्रत्येक 1 से 6 किलोमीटर के दायरे में सुलभ शौचालय परिसर का निर्माण शीघ्र किया जाए, ताकि महिलाओं सहित सभी नागरिकों को राहत मिल सके और स्वच्छता एवं सम्मानजनक सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- लालघाटी चौराहे सुलभ शौचालय न होने से आम जनता होती है परेशान - उपाध्यक्ष महेश पटेल Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com