728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- भारतीय सिन्धु सभा एवं सिन्धी मेला समिति द्वारा 480 से अधिक मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- भारतीय सिन्धु सभा एवं सिन्धी मेला समिति द्वारा 480 से अधिक मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान...

कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है : धर्मेंद्र सिंह लोधी ऐसे आयोजनों से दुनिया में समाज की नई पहचान स्थापित होती हैं : सबनानी भोपाल। रविवार को रविंद्र भवन के सभागार में भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह लोधी ( संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री म प्र)

एवं कार्यक्रम अध्यक्षता के लिए विधायक भगवान दास सबनानी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत भगवान झूलेलाल, सरस्वती माता एवं संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। इस अवसर गुलाब ठाकुर एवं मनीष दरयानी ने स्वागत भाषण देते हुए मंत्री जी को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भगवान दास सबनानी, श्रीमति कला मोहन जी, राजगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, कमल तलरेजा ( डी.आर.एम, जबलपुर) सिंधी साहित्य के निर्देशक राजेश वाधवानी ने 10वीं, 12वीं, कॉलेज की डिग्री एवं प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां और मैडल पाने वाले लगभग 480 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित बच्चो को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विधार्थी के लिए परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो कड़ी

मेहनत-लगन और लक्ष्य को पाने की जिद से सफलता हासिल की जा सकती है. छात्रों को मिलने वाला ये सम्मान और प्रमाण पत्र छात्रों को हर दिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे विधायक भगवानदास सबनानी इस अवसर विधायक सबनानी जी ने सभागृह में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित यह प्रांतीय प्रतिभा सम्मान अपने आप में ही समाज को गोरांवित करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से दुनिया में समाज की नई पहचान स्थापित होती हैं। सिंधी मेला समिति द्वारा आज इतनी बड़ी संख्या में समाज की प्रतिभाओं का एक साथ उपस्थित होना, इस बात का संकेत देता है, कि अब सिंधी समाज के लोग केवल व्यापार में ही नहीं अपितु शिक्षा, साहित्य, कला, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी देश का नाम रोशन कर रहे है। मैं इस सफल आयोजन के लिए भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप शैक्षणिक सलाहकार एवं मनोवैज्ञानिक श्रीमति कला मोहन जी एवं राजगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने कार्यकम में उपस्थित बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा के माध्यम से उच्च पदीन पर आसीन होने का मंत्र मूल दिया। इस दौरान भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर एवं सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी , नरेश तलरेजा द्वारा किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम, इटारसी, होशंगाबाद, विदिशा सहित अन्य जिलों से सामाजिक बंधु समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी भोपाल पहुंचे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश थारवानी के एल दलवानी, ठाकुर पंजवानी, मनोहर ममतानी, किशोर तनवानी मोहित शेवानी, हरि रोहरा, सीमा सबनानी, शकुन देवराख्यानी, मीना भागचंदानी, भावना लालवानी, किरण वाधवानी, रितिका बालानी,, सिया आसुदानी, दीपाशी सबनानी, पूजा भाटिया सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिता लाला, भावना जगवानी द्वारा किया गया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- भारतीय सिन्धु सभा एवं सिन्धी मेला समिति द्वारा 480 से अधिक मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com