728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- बर्तन बाजार स्थित झूलेलाल मंदिर में भव्य महाआरती, सत्संग एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- बर्तन बाजार स्थित झूलेलाल मंदिर में भव्य महाआरती, सत्संग एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित....

आज बर्तन बाजार मेन रोड स्थित झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य महाआरती, सत्संग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर के प्रमुख सेवादारी एवं पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव राजकुमार वाधवानी (राहु) विशेष रूप से उपस्थित रहे।वहीं हीरो फैन्स क्लब संत नगर के अध्यक्ष हीरो हिंदू के साथ क्लब के सदस्य नानक ददलानी, प्रभुदास मूलचंदानी, मधु घनश्यानी, प्रकाश मीणा, राजकुमार दडवानी, रवि ललवानी, समीर एवं नरेंद्र तहेलियानी सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- बर्तन बाजार स्थित झूलेलाल मंदिर में भव्य महाआरती, सत्संग एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com