AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- नेतृत्व की नई उड़ान : विद्यार्थी परिषद् ने ली कर्तव्य और समर्पण की शपथ....
मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में 'छात्र परिषद् शपथ ग्रहण समारोह' अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल को पहचान देने वाला था, बल्कि उनके भीतर छिपी संगठन क्षमता, उत्तरदायित्वबोध, सेवा- भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरुकता विकसित करने की दिशा में पहला कदम था। इस अवसर पर संस्था प्रमुख परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवंअनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही मनुष्य की सबसे बड़ी निधि है तथा उन्होंने विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार ग्रहण करने, नियमित व्यायाम करने, प्रातःकाल शीघ्र उठने, सुव्यवस्थित समय-सारिणी का पालन करने तथा मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक एवं शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखने के लिए प्रेरित किया। अध्ययन के प्रति ईमानदारी ही सच्ची देशभक्ति है, क्योंकि शिक्षित, अनुशासित और संस्कारित विद्यार्थी ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। समय की पाबंदी, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को सफलता की कुंजी बताते हुएविद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेने की अपील की गई।छात्र परिषद विद्यालय की आत्मा होती है जो अनुशासन, समर्पण और सहयोग से संपूर्ण छात्र समुदाय को दिशा देती है। उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्य से विद्यालय की गरिमा को ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे। संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक नेतृत्व, दायित्वबोध एवं अनुशासन की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहन, उचित मार्गदर्शन तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है।मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कमांडर आयुष डोडानी (एमपी नेवल यूनिट एनसीसी) ने विद्यार्थी परिषद के सभी नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वानुशासन ही आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकता है। जीवन में सफलता का मूलमंत्र है - कठिन परिश्रम। अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए सतत परिश्रम को प्रधानता दें। असफलता से डरने के बजाय उसका ढृढ-संकल्प होकर सामना करना जीवन की सफलता का रहस्य है।मुख्य अतिथि आईके पटेल,एमएसीपी एनसीओ इंचार्ज (मिलिटरी हॉस्पिटल) ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशप्रेम के भाव को सर्वोच्च स्थान दें। विद्यार्थी जीवन की नींव अनुशासन पर टिकी है। अनुशासनात्मक आचरण को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। विद्यालय प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन ने सभी नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारियाँ एवं नैतिक कार्यों के प्रति सजगता की शपथ दिलाई । विद्यार्थी परिषद की शपथ लेते हुए सभी छात्रों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने ,अनुशासन का पालन करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थी परिषद आज के दौर में छात्रों के लिए एक दृढ़ नैतिक सहारा है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय के हित में सजग रहकर कार्य करेंगें। उप प्राचार्य दिव्या कृपलानी ने अपने स्वागत भाषण में सभी मंचासीन महानुभावों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद न केवल विद्यालय का अनुशासन बनाए रखने में सहायक होती है बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व, संगठन और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करती है। यह एक ऐसा मंच है जो हमें सहयोग, संवाद और सेवा का वास्तविक अर्थ सिखाता है। नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद इस प्रकार है : आशीष प्रताप सिंह (काउंसिल प्रेसिडेंट), वेदांत शर्मा (स्कूल कैप्टन), विनय चाँदनानी (स्कूल वाइस कैप्टन), जतिन शर्मा (हाउस कैप्टन – साधु वासवानी हाउस), सुयश कृपलानी (हाउस वाइस कैप्टन – साधु वासवानी हाउस), जैनिश भाटिया (हाउस कैप्टन – स्वामी दयानंद हाउस), अक्षांश जैन (हाउस वाइस कैप्टन – स्वामी दयानंद हाउस), प्रसून कुमार पांडे (हाउस कैप्टन – डॉ. राधाकृष्णन हाउस), वंश होतवानी (हाउस वाइस कैप्टन – डॉ. राधाकृष्णन हाउस), हर्षित मोटवानी (हाउस कैप्टन – साधु हीरानंद हाउस), अभिनव वर्मा (हाउस वाइस कैप्टन – साधु हीरानंद हाउस), नीलेश मोटवानी (डिसीप्लीन कैप्टन), कुशल उदय (डिसीप्लीन वाइस कैप्टन), योगेश चोटवानी (स्पोर्टस कैप्टन), नवदीश नाथानी (स्पोर्टस वाइस कैप्टन), पार्थ सक्सेना (कल्चरल कैप्टन), रोशन टहलानी (कल्चरल वाइस कैप्टन), स्कूल प्रिफेक्ट्स – अभिनव राठौर, कौस्तुभ चाँदवानी, युवराज बोथ, मयंक बच्चानी, नमन ख्यानी, दक्ष नायक, दक्ष सिंह, जोशुआ विंसी, चिराग राजवानी, अहान मित्रा, अधिक्षित मिश्रा, कुणाल साहू, कार्तिक कुमार रामचंदानी, दानिश दादलानी, दिव्यांश ठाकुर तथा रोहित शेवानी चयनीत रहे। विद्यालय कैप्टन वेदांत शर्मा ने अपने संकल्प भाषण में विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य महोदय, उपप्राचार्या महोदया तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विश्वास के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारी विद्यार्थी परिषद, विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत सेतु है। हमारा उद्देश्य अनुशासन व्यवस्था बनाए रखना, साथियों की समस्याओं का उचित समाधान दूंढ़ना तथा विद्यालय की सभी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देना है। उन्होंने अपने परिषद की ओर से विश्वास दिलाया कि हम विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्वाचित विद्यालय कैप्टन वेदांत शर्मा को विद्यालयीन ध्वज सौंपा गया। विद्यार्थियों द्वारा गीतों की मधुर स्वर लहरियों तथा नृत्य के माध्यम से नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यपथ की ओर उन्मुख किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय छात्र कार्तिक गुलानी, कार्तिक रामचंदानी व आभार ज्ञापन नवनिर्वाचित वाइस कैप्टन विनय चाँदनानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के समवेत गायन से हुआ।



0 Comments:
Post a Comment