728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सर्व विश्वकर्मा समाज समिति भोपाल मध्य प्रदेश की विशेष बैठक

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- सर्व विश्वकर्मा समाज समिति भोपाल मध्य प्रदेश की विशेष बैठक गुफा मंदिर भोपाल पर आमंत्रित की गई।
प्रतिवर्षानुसार, इस वर्ष भी 17 सितंबर, 2026 भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव एवं भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी के द्वारा ही चल समारोह निकाला जाएगा

जिसमें कोर कमेटी के अध्यक्ष हेतु  सतीश विश्वकर्मा को। नियुक्त किया गया एवं उन्हीं के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। सहयोगी के रूप में कोर कमेटी के सदस्य  विष्णु विश्वकर्मा,  मनोज विश्वकर्मा,  कमल विश्वकर्मा,  ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा,  विनोद विश्वकर्मा,  अशोक विश्वकर्मा धर्मेंद्र विश्वकर्मा,  राजा राम विश्वकर्मा,  बलराम विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्य साथ में रहकर चल समारोह की पूरी व्यवस्था करेंगे एवं सम्पूर्ण समाज की सहभागिता लेकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन चौराहे इमामी गेट भगवान विश्वकर्मा मंदिर से छोला दशहरा मैदान तक बड़े ही धूमधाम से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। बैठक में अधिक संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सर्व विश्वकर्मा समाज समिति भोपाल मध्य प्रदेश की विशेष बैठक Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com