728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- राजा भोज एयरपोर्ट से कार्यक्रम में प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिली हैं

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- राजा भोज एयरपोर्ट से कार्यक्रम में प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिली हैं 

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिली हैं इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे इन सभी हवाई सेवाओं का संचालन अलायन्स एयर द्वारा किया जाएगा। नई उड़ानों के शुरू होने से भोपाल, रीवा और जबलपुर की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यात्रियों को लंबी सड़क या रेल यात्रा के बजाय कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सरकार का कहना है कि बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह है कि इन हवाई मार्गों को मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत राज्य सरकार की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।यानी नई हवाई सेवाओं के साथ मध्यप्रदेश के एयर कनेक्टिविटी नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- राजा भोज एयरपोर्ट से कार्यक्रम में प्रदेश को चार नई सीधी हवाई सेवाओं की सौगात मिली हैं Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com