AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- बैरागढ़ थाने में जमकर हंगामा, 12 साल की मासूम हत्या के बाद हत्या के मामले में भड़का आक्रोश...
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना परिसर में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब 12 साल की मासूम बच्ची के हत्या के मामले को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते इलाके में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मेन रोड पर भी जाम के हालात बन गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल,
पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है। बैरागढ़ में चार थानों से आई पुलिस ने किया कंट्रोल अब मामला शांत हुआ है पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा 12 साल की हत्या का मामला का होगा खुलासा बैरागढ़ पुलिस सहयोग द्वारा आरोपी को कोर्ट पेश किया गया है


0 Comments:
Post a Comment