728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सिंधु विधालय के 200 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- सिंधु विधालय के 200 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग...


भोपाल। भोपाल के सिंधी कॉलोनी स्थित उत्तमचंद ईसराणी सिंधु विधालय में बच्चों को बैग वितरण का आयोजन किया गया। इस समारोह के अंतर्गत सिंधु शिक्षा सेवा समिति द्वारा स्कूल में अध्ययन कर रहे 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए। इस मौके पर सिंधु शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष विशंबरलाल राजदेव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जरूरतमंद बच्चों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है। इसी क्रम मे आज सिंधी समाज गणमान्य लोगों के सहयोग से गणतंत्र दिवस पर 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए गए है, उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ परमानंद राजानी, जयकिशन लालचंदानी, जयपाल सचदेव, मनोहर किंगरानी, निर्मल कुमार, गुरलदास राजदेव सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सिंधु विधालय के 200 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com