728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- दो दिवसीय पारिवारिक मेला 2 एवं 3 मई को सुन्दर वन में आयोजित

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- दो दिवसीय पारिवारिक मेला 2 एवं 3 मई को सुन्दर वन में आयोजित.....

भोपाल - महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा इस वर्ष पारिवारिक सिंधी मेला : दरयानी सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दिनांक 2 एवं 3 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए समिति द्वारा रविवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष यह पारिवारिक सिंधी मेला अपने 29वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

इस वर्ष यह सिंधी मेला महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण थीम पर आयोजित किया गया है। जैसा की आप जानते है जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और राष्ट्र उन्नति करता है। इसी विचारधारा को आगे बड़ाते हुए समिति ने इस बार इस मेले को महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। दरयानी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के बहिराने साहिब की ज्योत प्रज्वलित एवं सिंधी छेज के साथ की जाएगी। इसके अलावा मेले में मुंबई के कलाकार रॉक स्टार नील एवं करण खेमानी अपनी पूरी टीम के साथ पर्फ़ोमेंस करेंगे, इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले, सिंधी फन क्विज, गेम्स, पुरस्कार, स्वादिष्ट व्यंजन, रंगारंग आतिशबाजी के साथ साथ अनेक कार्यकम इस मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा चेटीचाँद पर आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुई झाकियो में से 3 झाकियो को सर्वश्रेष्ठ झांकी से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष मेले में आने वाले बुजुर्गों के लिए उनके वाहन को सही स्थान पर पार्क करने के लिए वैले पार्किंग की व्यवस्था भी इस वर्ष विशेष रूप से की गई है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- दो दिवसीय पारिवारिक मेला 2 एवं 3 मई को सुन्दर वन में आयोजित Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com