AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में पृथ्वीदिवस के अवसर पर लघुनाटिका और गीतों के माध्यम से दिया गया प्रकृति संरक्षण का संदेश
संत हिरदाराम नगर, भोपाल - मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में आज 'पृथ्वी दिवस' (Earth Day) के अवसर पर अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्रों ने कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को रेखांकित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण लघुनाटिका रही। इस नाटक में छात्रों ने प्रकृति और मानव के अंतर्संबंधों को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि प्रकृति प्रेम ही मानवता का असली आधार है।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण पर केंद्रित एक मधुर गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी को पर्यावरण रक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक किया । इस अवसर पर छात्रों ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण की ।छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघुनाटिका का उद्देश्य प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने की प्रेरणा देना रहा । छोटे-छोटे बदलाव, जैसे कि बिजली की बचत कर और कचरे का सही प्रबंधन कर हम हमारी पृथ्वी को सुंदर बनाने में बड़ा योगदान दे सकते है, पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एएन मणिकंडन ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है और अब समय है कि हम उसे सम्मान और सुरक्षा वापस दें। हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर 'इको-फ्रेंडली' आदतों को अपनाना होगा। विद्यालय के उपप्राचार्य दिव्या कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा की पृथ्वी की सुरक्षा केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है।इसी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में यह सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


0 Comments:
Post a Comment