AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से भोपाल एयरपोर्ट के नए डोमेस्टिक अराइवल हॉल, डिजी यात्रा सुविधा और आधुनिक फायर स्टेशन का लोकार्पण किया।
एयरपोर्ट पर बना नया अराइवल हॉल करीब 3800 वर्गमीटर में तैयार किया गया है, जिस पर लगभग 23 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे एयरपोर्ट की यात्री क्षमता बढ़कर एक समय में करीब 3 हजार यात्रियों तक हो जाएगी।एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यहां अब आधुनिक कन्वेयर बेल्ट, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही चेक-इन काउंटरों की संख्या 16 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है।

इस मौके पर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को पेपरलेस और कॉन्टैक्टलेस यात्रा का अनुभव मिलेगा।

0 Comments:
Post a Comment