728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में “नेत्र सुरक्षा एवं जागरूकता” विषय पर विशेष सभा आयोजित...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में “नेत्र सुरक्षा एवं जागरूकता” विषय पर विशेष सभा आयोजित...


मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर, भोपाल में “नेत्र सुरक्षा एवं जागरूकता” विषय पर एक विशेष प्रार्थना सभा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के निदेशक (विपणन एवं शिक्षा) गोपाल गिरधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने संस्था अध्यक्ष परम् श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी एवं सचिव घनश्याम बुलचंदानी का आभार प्रकट किया और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय का परिचय देते हुए बताया कि संस्था पिछले 39 वर्षों से निरंतर समाज की सेवा में समर्पित है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक जीवनशैली में आँखों की देखभाल के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ दृष्टि को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।उन्होंने नियमित नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि दृष्टि दोष से बचाव हेतु समय-समय पर आँखों की जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें अभिभावकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।इस जागरूकता कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संचार किया तथा उन्हें अपनी आँखों की सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में “नेत्र सुरक्षा एवं जागरूकता” विषय पर विशेष सभा आयोजित... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com