728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- स्कूल सभी विद्यालयों का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित किया....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- स्कूल सभी विद्यालयों का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित किया....

लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ हा. से. स्कूल, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल एवं एल.वी.एस. प्ले स्कूल गांधीनगर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित।सभी सफल विद्यार्थियों को संस्था ने दी शुभकामनाएं। परमहंस संत हिरदाराम साहिब के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीेदवी विक्योमल शर्राफ उ. मा. विद्यालय,

प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, एल.वी.एस प्ले गु्रप स्कूल एवं वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल सभी विद्यालयों का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज 30 मार्च 2026 को घोषित किया गया। सभी सफल विद्यार्थियों को श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी, संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी एवं विद्यालयों के प्राचार्य

, उपप्राचार्य ने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कक्षा नर्सरी से सातवी एवं बोर्ड पैटर्न पर आधारित कक्षा पांचवी तथा आठवीं का परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत रहा।एल वी एस हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पांचवी में 93 छात्रों में से 50 छात्रों ने 80% से अधिक अंक एवं कक्षा आठवीं में 89 छात्रों में से 41 छात्रों ने 80% से ज्यादा प्राप्त किया।प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवी में 80 छात्रों में से 48 छात्रों ने 80% से अधिक अंक एवं कक्षा आठवीं में 88 छात्रों में से 50 छात्रों ने 80 % से अधिक प्राप्त किए।कक्षा नवी तथा ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय  रहा।
कक्षा नवीं मे एलवीएस स्कूल की छात्रा महिमा ओझा ने  94% अंक प्राप्त एवं कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भारती जायसवाल ने 86.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही प्रेरणा किरण  पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं ए अविनाश सिंह ने 87%  अंक, कक्षा नवी में धनंजय कहार ने 92.3 अंक प्राप्त  एवं कक्षा ग्यारहवीं में साहिल मीणा ने 90% प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

समस्त सफल हुए छात्र-छात्राओं को संस्था व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।  कक्षा नर्सरी से चौथी तक के प्रथम , द्वितीय,एवं तृतीय आए छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कक्षा पांचवी से बारहवीं तक वर्ष 2025-26  में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये छात्र-छात्राओं को विद्यालय में एक पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।संस्था द्वारा सभी अभिभावकगणों को विद्यालय की आगामी सत्र की छात्र विकास संबंधी जानकारी साझा की गई। संस्था ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी पूरे वर्ष भर में की गई मेहनत के लिए बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय का नवीन सत्र 1 अप्रैल 2026 से विधिवत रूप से प्रारंभ होगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- स्कूल सभी विद्यालयों का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम को घोषित किया.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com