728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज मे वृक्षारोपण एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी की ओ.पी.डी. का लोकार्पण....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज मे वृक्षारोपण एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी की ओ.पी.डी. का लोकार्पण....

संत हिरदाराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग महिला महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी की ओ.पी.डी. का लोकार्पण मंत्री, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री, राकेश शुक्ला के कर कमलों द्वारा किया गया। माननीय मंत्री ने ओ.पी.डी. के उद्घाटन अवसर पर पहले साधक के रूप में अपना रक्तचाप व शुगर की जाँच करवायी जो पूरी तरह सामान्य रही। इससे पूर्व माननीय मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में अर्जुन एवं बेल पत्र के पौधे रोपित किये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राकृतिक एवं योग विज्ञान चिकित्सकों की आवश्‍यकता भारत के हर एक गांव व हर एक शहर में है। उन्होनें कहा कि संत जी की तपस्या के फलस्वरूप महाविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्‍होंने अपने गृह क्षेत्र दंदरौआ धाम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के शासकीय महाविद्यालय एवं चिकित्सालय खुलवाने का आश्‍वासन दिया।दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अंकेश सिंह ने कहा कि सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज एक मिसाल है।

कार्यक्रम के अंत में छात्र प्रतिनिधि डॉ. हरे कृष्ण आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्राएँ उपस्थित रहे। महाविद्यालय आने से पूर्व मंत्री ने 125 बिस्तरों वाले प्राकृतिक चिकित्सा के चिकित्सालय आरोग्य केन्द्र का अवलोकन किया।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज मे वृक्षारोपण एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा और फिजियोथैरेपी की ओ.पी.डी. का लोकार्पण.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com