AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सैनिक कॉलोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है...
सैनिक कॉलोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर में इन दिनों निरंतर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं। आचार्य पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि हनुमान चालीसा, जिसे गोस्वामी तुलसीदास ने रचा है, 40 चौपाइयों का एक अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है। यह हनुमान जी की भक्ति, साहस और शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि इसके नियमित पाठ से मानसिक शक्ति बढ़ती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कलयुग में हनुमान चालीसा का विशेष महत्व माना जाता है। मंदिर प्रांगण में एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” चौपाई से की गई। मुख्य यजमान के रूप में संस्कार स्कूल के सचिव बसंत चेलानी और भाजपा नेता बबलू चावला ने जोत प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी कमल मनसुकानी, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष त्रिलोकयानी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, जिला सह मंत्री जीतू कटारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीन बार “ॐ” का उच्चारण, 13 बार विजय मंत्र का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ और अंत में हनुमान जी की आरती की गई।समस्त नुक्कड़ वाली माता मंदिर एवं सकल हिंदू समाज के लोगों की सहभागिता से यह आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।


0 Comments:
Post a Comment