728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।



इस पावन अवसर पर भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा हिंदू उत्सव धार्मिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के नेतृत्व में भाई राहुल अबोले एवं साथियों द्वारा इस भव्य आयोजन का सफल संचालन किया गया।

शोभायात्रा में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया और वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर हीरो हिंदू (अध्यक्ष, हीरो फैंस क्लब) ने सभी धर्मप्रेमियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नानक ददलानी, प्रभुदास मूलचंदानी, माधव घनश्यानी, अशोक तनवानी, प्रकाश मीणा, रमेश पेसवानी एवं रवि लालवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com