AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- कक्षा पहली के विद्यार्थियों हेतु 'आरती के माध्यम से संस्कार निर्माण' सत्र का प्रेरणादायक आयोजन
मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए “आरती के माध्यम से संस्कार निर्माण” सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आरती, प्रार्थना एवं ईश्वर भक्ति के महत्व से अवगत कराते हुए उनके जीवन में संस्कारों का विकास करना था।कोऑर्डिनेटर मिनी नायर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को समझाते हुए बताया कि भगवान भले ही दिखाई नहीं देते, परंतु वे सर्वत्र विद्यमान हैं। माता-पिता, गुरुजन एवं समस्त जीव-जंतु भगवान के ही रूप हैं, जिनका सम्मान और सेवा करना हमारा कर्तव्य है।
बच्चों को प्रतिदिन प्रातः उठकर भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर प्रार्थना करने, अपने परिवार, मित्रों एवं शिक्षकों के लिए आशीर्वाद माँगने तथा दिन की शुभ शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, संध्या समय नियमित रूप से आरती करने और दिनभर की गतिविधियों को परिवार के साथ साझा करने का महत्व भी समझाया गया।मुख्य वक्ता श्रद्धेय सिद्ध भाऊ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आरती केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं श्रद्धा का संचार करने का माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से प्रार्थना एवं आरती के लिए प्रेरित करें और घर के वातावरण को संस्कारमय बनाएं।प्राचार्य ए.एन. मणिकंडन ने कहा कि इस छोटी उम्र में बच्चों को ईश्वर से जोड़ना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने तथा विद्यालय के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ, संस्था के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, विद्यालय प्राचार्य ए.एन. मणिकंडन, उप-प्राचार्य दिव्या कृपलानी, कोऑर्डिनेटर मिनी नायर, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं कक्षा पहली के विद्यार्थी उपस्थित रहे।उप-प्राचार्य दिव्या कृपलानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका नीतू यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के अभिभावकों को श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी द्वारा आरती की सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई।


0 Comments:
Post a Comment