728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा द्वितीय हेतु भव्य अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा द्वितीय हेतु भव्य अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन.....

मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए भव्य अभिभावक-अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों एवं विद्यालय के मध्य सुदृढ़ तालमेल स्थापित करना तथा उन्हें विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन एवं उप-प्राचार्य


दिव्या कृपलानी सहित उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रस्तुतियाँ क्रमशः आयोजित की गईं। स्वागत भाषण गर्वित गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात प्रथम चेलानी ने विद्यालय के मिशन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि सर्वज्ञ जैन ने विद्यालय के दृष्टिकोण को सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में स्पष्ट किया। माधव जैन द्वारा विद्यालय के आदर्श वाक्य का सारगर्भित वर्णन किया गया तथा मोक्ष दासानी ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन पर आधारित एक प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित अभिभावकों को गहन संदेश प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राचार्य  ए. एन. मणिकंडन का उद्बोधन रहा। अपने संबोधन में उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय सदैव अभिभावकों के लिए खुला है और उनके सुझावों का स्वागत करता है। साथ ही उन्होंने बच्चों के मार्गदर्शन में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा ट्यूशन से बचने का भी आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में हर्षित चेलानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा वासवानी द्वारा किया गया।विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा एवं नैतिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएँ, अनुशासन एवं मूल्यों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दें तथा विद्यालय के साथ सतत संवाद बनाए रखें। विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य सुदृढ़ समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह अभिभावक-अभिमुखीकरण कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली रहा।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा द्वितीय हेतु भव्य अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com