728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर वीमेन लिंक्डइन स्किल्स से निखर रही युवा प्रोफेशनल पहचान....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर वीमेन लिंक्डइन स्किल्स से निखर रही युवा प्रोफेशनल पहचान....

संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर वीमेन (एस.एच.आई.ऍम), भोपाल में छात्राओं की डिजिटल प्रोफेशनल उपस्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “लिंक्डइन प्रोफाइल बिल्डिंग” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उद्योग उद्योग विशेषज्ञ मुकेश जाटव, संस्थापक – लीगल ट्रेंड्स बिजनेस कंसल्टिंग ने अपने अनुभवों के आधार पर छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावी प्रोफेशनल नेटवर्क बनाने, आकर्षक प्रोफाइल एवं हेडलाइन तैयार करने, विजिबिलिटी स्ट्रेटेजी समझने, एंगेजिंग कंटेंट क्रिएट करने तथा पर्सनल ब्रांडिंग को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया

।सत्र में जॉब अवसरों, इंटर्नशिप, रिक्रूटर्स की अपेक्षाओं एवं लिंक्डइन के प्रभावी उपयोग के डूज़ एवं डोंट्स पर भी चर्चा की गई। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सत्र को अत्यंत रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाया गया।एमबीए एवं इंटीग्रेटेड एमबीए के छात्राओं ने इस दो घंटे के सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और लिंक्डइन को एक प्रभावी करियर निर्माण प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करने की समझ विकसित की।संस्थान के प्रबंध संचालक हीरो ज्ञानचंदानी, समूह सलाहकार  पी. एस. राठौर एवं निदेशक डॉ. आशीष ठाकुर ने इस सफल आयोजन के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की सराहना की।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर वीमेन लिंक्डइन स्किल्स से निखर रही युवा प्रोफेशनल पहचान.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com