AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मंगलवार को गूंजेगा हनुमान भक्ति का स्वर, होंगे 1100 हनुमान चालीसा पाठ....
भोपाल। धार्मिक नगरी बैरागढ़ में स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण मंगलवार को भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आएगा। नुक्कड़ वाली मैया की असीम कृपा एवं गुफा मंदिर के जगतगुरु श्री श्री 1008 राम प्रवेश दास जी महाराज के आशीर्वाद से यहां 1100 हनुमान चालीसा पाठ का विराट आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।मंदिर समिति द्वारा वर्षों से प्रति शनिवार एवं मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।इसी श्रृंखला में मंगलवार को प्रातः 7 बजे हनुमान जी महाराज का भव्य अभिषेक किया जाएगा।इसके बाद प्रातः 10 बजे से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान चालीसा पाठ आरंभ होगा। रात्रि 8 बजे सकल हिंदू समाज एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा के सानिध्य में 1100 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आयोजन में रामानंद संगीत महाविद्यालय के आचार्य कपिल शर्मा के निर्देशन में संगीतमय महाआरती होगी, जिसमें सैकड़ों संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे।पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि रात्रि 8 बजे एक साथ “ॐ” के उच्चारण एवं विजय मंत्र के साथ पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में मातृशक्ति से विशेष रूप से पीले वस्त्र धारण कर शामिल होने का आग्रह किया गया है।इस अवसर पर वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


0 Comments:
Post a Comment