728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डीबीसीपीएल एवं एमपीआरडीसी जागरूकता अभियान चलाया गया....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डीबीसीपीएल एवं एमपीआरडीसी जागरूकता अभियान चलाया गया....


 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डीबीसीपीएल एवं एमपीआरडीसी द्वारा हाईवे ड्राइवरों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस दौरान लगाए गए पोस्टर और संदेशों के माध्यम से लोगों को “तंबाकू छोड़ें, जिंदगी जोड़ें” का संदेश दिया गया। अभियान में बताया गया कि तंबाकू सेवन से हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, मुंह का कैंसर और पेट संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीं तंबाकू छोड़ने से स्वस्थ दिल, बेहतर सांस और खुशहाल परिवार का लाभ मिलता है। पोस्टर में हाईवे -हीरो बनने का संदेश देते हुए ड्राइवरों से अपील की गई कि वे तंबाकू का सेवन बंद करें, अपने साथियों को भी जागरूक करें और सुरक्षित सफर को बढ़ावा दें। इस अवसर पर DR अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ड्राइवरों का स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। तंबाकू मुक्त जीवन अपनाकर ही स्वस्थ समाज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डीबीसीपीएल एवं एमपीआरडीसी जागरूकता अभियान चलाया गया.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com