728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- बैरागढ़ के डीके हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़काम.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :-  बैरागढ़ के डीके हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़काम.....

 राजधानी भोपाल के बैरागढ़ मे डीके हॉस्पिटल में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ वार्ड क्रमांक 3 में शिखर होटल के पीछे स्थित हॉस्पिटल के ऊपरी फ्लोर में अचानक आग भड़क गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है घटना में इलेक्ट्रिक बेड समेत एक एसी जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई आग लगते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित नीचे वाले फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट और एसी में फॉल्ट जैसी घटनाओं के कारण आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है घटना में.....

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- बैरागढ़ के डीके हॉस्पिटल में आग लगने से मचा हड़काम..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com