728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- जानलेवा साबित हो रहे सीवेज लाइन के चेंबर संत नगर में कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं..

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- जानलेवा साबित हो रहे सीवेज लाइन के चेंबर संत नगर में कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं..

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भाजपा एवं व्यापारिक बाहुल्य क्षेत्र संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ के इन दिनों बुरे हाल हैं। अगर बात की जाए सीवेज सिस्टम की अनेक जगहों पर जहां चैंबर चौक हैं और सड़कों पर गंदगी बह रही है, तो अनेक स्थानों पर सीवेज लाइन के चेंबर घंस कर आधे अंदर तो आधे बाहर निकले हुए हैं। वार्ड 5 में विद्या सागर पब्लिक स्कूल वार्ड 4 आरा मशीन रोड सहित अन्य कई स्थानों पर देखा जा सकता है। नगर निगम और पीएचई विभाग के अधिकारियों की जिनकारी में लाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। जिस कारण राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान देना छोड़ दिया है समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है वार्ड नंबर 1 से लेकर 5 तक गंदगी का अंबार लगा हुआ नजर आ रहा है वही बात की जाए तो नालियां इतनी भारी हुई है पानी का निकास नहीं हो पा रहा है सड़कों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है सबसे बड़ा कारण बैरागढ़ में स्वच्छता प्रभारी का प्रभाव संभाल रहे रविकांत औचित्य जब समस्याओं का समाधान समय पर हो जाता था जब से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कुछ कारणवश से हटाया गया जब से बैरागढ़ में समस्या समस्याएं बढ़ गई हैं क्योंकि जो व्यक्ति जिस काम के लिए जिम्मेदारी की जाती है वही जिम्मेदार बनता है जैसे कि सफाई का काम सफाई कर्मचारी करता है वार्ड प्रभारी वार्ड प्रभारी का काम करता है... दरोगा दरोगा का काम करता है जॉन प्रभारी जॉन का काम करता है अतिक्रमण प्रभारी अतिक्रमण मुक्त करने का काम करता है जिस व्यक्ति को जो काम आता है वही काम करना चाहिए समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाता है स्वच्छता प्रभारी का कहना जहां-जहां से कंप्लेंट आएगी वहां का काम किया जा रहा है और भी समस्याओं का समाधान किया गया है लगातार गाड़ी समय पर कचरा उठा रही है स्थानीय रेवासी द्वारा रात में कचरा फेंका जाता है जिसके कारण यह समस्या खड़ी हो रही है....

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- जानलेवा साबित हो रहे सीवेज लाइन के चेंबर संत नगर में कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं.. Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com