AJAY CHOUKSEY M 9893323269
इंदौर :- देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इंदौर नगरी भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई। अवसर था, न्याय और सुशासन की मिसाल, लोकमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती का। इस पावन अवसर पर मुख्य कार्यक्रम इंदौर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर और देवी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न केवल इंदौर, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने धर्म, संस्कृति और जनसेवा के जो मानक स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शासन काल के दौरान किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और मंदिरों के जीर्णोद्धार के उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें 'सुशासन की जननी' बताया।


0 Comments:
Post a Comment