AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- श्रीमद्भागवत कथा मे चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंद उत्सव में झूमे श्रद्धालु...
दुनिया के हर टेढ़े-मेढ़े प्रश्न का एक ही समाधान है श्रीमद्भागवत कथा – भगवानदास सबनानीभोपाल। विजय नगर, लालघाटी स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंद उत्सव की भक्ति रसधारा में सराबोर हो गए। कथा के दौरान समुद्र मंथन, मत्स्य अवतार, वामन अवतार एवं भगवान श्रीराम के अवतार प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य एवं मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई तथा बच्चों के लिए खिलौने एवं टॉफियां वितरित की गईं। साथ ही बड़ी संख्या में माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि, “दुनिया में हर टेढ़े-मेढ़े प्रश्न, समस्या और परिस्थिति का एक ही समाधान है—श्रीमद्भागवत कथा। भागवत हमें जीवन जीने की सही दिशा, सदाचार और ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाती है।” उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा भागवत कथा समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल मोतियानी ने बताया कि सबधाणी परिवार द्वारा आयोजित यह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ उनके ज्येष्ठ पुत्र स्वर्गीय कन्हैयालाल सबधाणी की प्रथम पुण्यतिथि की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।कथावाचिका पूज्य साध्वी मंजरी प्रिया जी ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का सजीव एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें वासुदेव की भूमिका में आनंद सबधाणी तथा नंद-यशोदा की भूमिका में मनोज वर्मा एवं बबीता वर्मा ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर एवं जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक गुप्ता, नानक परवानी, कैलाश शर्मा, कमल प्रेमचंदानी, मनोज वर्मा, अशोक टिलवानी, सरला नागदेव, विनोद थावानी, सुंदर किशनानी, नंद बाबानी, नंदलाल मोतियानी एवं डबल्यू पेंटर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Comments:
Post a Comment