AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप का 45 वाँ गीत संगीत केरी ओक प्रोग्राम का आयोजन....
मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप का 45 वाँ गीत संगीत केरी ओक प्रोग्राम दिनांक 23 मई 2026 को एस हेरिटेज होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक योगेश मालानी रहे । इस प्रोग्राम में 47 गायकों ने 60 गाने गा कर अपने सुरों का जादू बिखेरा। कार्यक्रम की एंकरिंग बीनू यादव ने की । मंच संचालन रमेश जनयानी ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि हीरो फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू मुख्य अतिथि दुर्गेश केसवानी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, एवं सौरभ गंगारमानी , विधायक प्रतिनिधि ,विशेष अतिथि लक्ष्मणदास आसवानी, एस हेरिटेज होटल, विशेष अतिथि निवेदिता व्यास, विशेष अतिथि सुमित शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक, सोनल सुमित शर्मा , रश्मि दुबे एवं विवेक दुबे उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत शाल एवं श्रीफल देकर रामचंद्र सभनानी एवं योगेश मालानी ने किया। मुख्य अतिथि हीरो हिंदू ने ग्रुप के संचालक रामचन्द्र सभनानी एवं आयोजक योगेश मालानी जी को 45 वें सफलतम प्रोग्राम की बधाई दी, विशेष अतिथि निवेदिता व्यास शुभकामनायें दी , सुमित शर्मा जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप ऐसा इकलौता ग्रुप है जो रोज सुबह को गुलाब उद्यान में वॉक करने के बाद गीत संगीत केरी ओक प्रोग्राम करता है लगभग 20 गायक रोज आते और रोज प्रोग्राम होता है इसके लिए शर्मा ने रामचंद्र सभनानी एवं योगेश मालानी की भूर भुर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि दुर्गेश केसवानी ने भी बधाई देते हुए बताया कि मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप एक छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ था आज वट वृक्ष बन चुका है।इतने सारे गायक इतनी अच्छी अच्छी प्रस्तुतियां दे रहे मंजे हुए गायक लग रहे है सभी।अब तो ये हाल भी छोटा पड़ने लगा है अगला कार्यक्रम किसी बड़े हाल में होना चाहिए इसके लिए जो भी सहायता होगी हम करेंगे।विशेष अतिथि सौरभ गंगारामानी ने भी रामचंद्र सभनानी एवं योगेश मालानी ने भी बधाई दी विशेष अतिथि रश्मि दुबे एवं विवेक दुबे ने भी रामचंद्र सभनानी एवं योगेश मालानी का स्वागत शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत किया ,नीलकंठ ग्रुप के मनराज एवं वंदना ने पौधे उपहार देकर सम्मान किया,प्रनव म्यूजिकल ग्रुप की तुलसा राज जी ने भगवान झूलेलाल जी की तस्वीर उपहार देकर सम्मान किया कार्यक्रम मै मुख्य रूप से रमेश जनयानी,माला कारला,बीनू यादव,वर्षा दामले,नीना खापडे,मधु सक्सेना,सुरेश तनवानी,भारत भूषण सक्सेना,मुकेश पालीवाल,राजेश परते,आर के खेरिया,राजेश गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,उदय पंडारे,अरुणा महता, श्रुति भोले,राकेश निदाने,राजू दादलानी,अनिल मोतीरमानी ,अशोक आडवानी, चुनीलाल जेठानी , रुचिता सोनकर, मधु मोहनानी,हेमचंद ,अमर आवतरमानी, रमेश चंदानी ,नीना महता,सेवक आहूजा,हरीश सावलानी , गोस्वामी जी,शीतल बॉथम,के एल मोटवानी, भागचंद पेसवानी जी ने गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का आभार योगेश मालानी जी ने प्रकट किया।

0 Comments:
Post a Comment