728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- एमपीएल टी 20 डिफेंडिंग चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने किया टीम का ऐलान....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- एमपीएल टी 20 डिफेंडिंग चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने किया टीम का ऐलान....

भोपाल (मध्य प्रदेश), 28 मई: डिफेंडिंग चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनिकेत वर्मा और अरशद खान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, वहीं प्रियांशु शुक्ला को मोहम्मद अरशद खान के मैच-टू-मैच रिप्लेसमेंट के रूप में मंजूरी दी गई है।एचएमजी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली भोपाल लेपर्ड्स के अभिषेक मोहन गुप्ता ने कहा कि, "हमने टीम को अनुभवी और युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के संतुलन के साथ तैयार किया है। आगामी सीजन को लेकर टीम बेहद उत्साहित है और हमें विश्वास है कि हम इस सीजन में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे।"मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप का नया सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में ग्वालियर चीताज का सामना उज्जैन फाल्कन्स से होगा, तो वहीं भोपाल लेपर्ड्स अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को इंदौर पिंक पैंथर्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम के मैच के रूप में खेला जाएगा।एमपीएल 2026 अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है, जिसमें 10 पुरुष और पांच महिला फ्रेंचाइजियां हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में इस बार तीन नई फ्रेंचाइजियों, मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स को शामिल किया गया है, जबकि महिला वर्ग में भी ग्वालियर शेरनिस और रॉयल निमाड़ ईगल्स जैसी दो नई टीमें जोड़ी गई हैं। इस बार एमपीएल में जिस तरह से टीमों और मुकाबलों को बढ़ाया गया है, निश्चित तौर पर यह अब तक का सबसे सफल संस्करण होने वाला है। इस टूर्नामेंट का यह विकास मध्य प्रदेश के क्रिकेट इकोसिस्टम को भी मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

टीम :- अजय मिश्रा, अमोल कस्तुरे, अंचित सिंह ठाकुर, अनीकेत वर्मा, अंश बगाड़िया, अनुराग मालवीय, हिमांशु शिंदे, कमल त्रिपाठी, कुणाल राय, मनीष कुमार, मोहम्मद अरशद खान, पवन निरवानी, प्रांजुल पुरी, प्रियांशु शुक्ला*, राहुल चंद्रोल, सूरज यादव, तानिष्क यादव, युवराज नेमा

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- एमपीएल टी 20 डिफेंडिंग चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने किया टीम का ऐलान.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com