728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन आई हॉस्पिटल ने कुरावर की नन्ही महक की आंखों में लौटाई रोशनी.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन आई हॉस्पिटल ने कुरावर की नन्ही महक की आंखों में लौटाई रोशनी.....

एडवांस तकनीक और संवेदनशील इलाज की मिसाल समय पर सही उपचार, एडवांस तकनीक और संवेदनशील चिकित्सा सेवा का एक भावुक उदाहरण सामने आया है, जहां भोपाल के पास छोटे से कस्बे कुरावर की पांच माह की मासूम बच्ची महक सेन की आंखों की रोशनी वापस लौट आई है। पूजा और अंकित सेन की पुत्री महक जब केवल 2 महीने की थी, तब उसके माता-पिता ने उसकी आंखों में सफेदी (धुंधलापन) देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद यह उसकी आंखों का प्राकृतिक रंग है और कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन आसपास के लोगों की सलाह पर उन्होंने एहतियात के तौर पर बालिका की आंखों की जांच करवाई। परिवार ने भोपाल के तीन निजी अस्पतालों में जाकर परामर्श लिया, लेकिन वहां का अनुभव संतोषजनक नहीं था।

दम्पति को बालिका की दोनों आंखों के ऑपरेशन के लिए 60,000 रूपये का खर्च बताया गया। पति पत्नि को अस्पतालों के व्यवहार में संवेदनशीलता की कमी महसूस हुई, और एक डॉक्टर ने तो इलाज की आवश्यकता से भी इंकार कर दिया। इसी बीच किसी ने उन्हें सेवा सदन आई हॉस्पिटल के बारे में बताया, जहां इलाज के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, एडवांस तकनीक और उचित शुल्क पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उम्मीद के साथ वे सेवा सदन पहुंचे और यहीं से उनकी परेशानी का समाधान होना शुरू हो गया। सीनियर पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि आप्टे ने महक की जांच की और पाया कि उसकी दोनों आंखों में गंभीर मोतियाबिंद है, जिसका तुरंत ऑपरेशन आवश्यक है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों की टीम ने एडवांस तकनीक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर दोनों आंखों की सफल सर्जरी की। दोनों आंखों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया और महक की आंखों की रोशनी वापस आ गई। यह पल परिवार के लिए किसी चमत्कार और भावपूर्ण प्रसन्नता से कम न था।महक के पिता अंकित सेन ने भावुक होकर कहा, “हमारी बेटी की आंखों की रोशनी वापस आ गई है, यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है। यहां हमें न केवल बेहतर इलाज मिला, बल्कि इंसानियत और अपनापन भी मिला।” परिवार ने अस्पताल की टीम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यहां इलाज किफायती होने के साथ-साथ मरीजों के साथ बेहद सहानुभूति पूर्ण व्यवहार और देखभाल भी की जाती है।उन्होंने अन्य माता-पिता से भी अपील की कि, “अगर बच्चों की आंखों में कोई भी असामान्य बदलाव दिखे तो वे उसे नजरअंदाज न करें और इलाज में देरी न करें। सही समय पर जांच और उपचार से बच्चों का भविष्य संवर सकता है। महक की कहानी इस बात का संदेश देती है कि जागरूकता, समय पर कदम और सही मार्गदर्षन से किसी भी बच्चे के जीवन में फिर से रोशनी ला सकती है।


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन आई हॉस्पिटल ने कुरावर की नन्ही महक की आंखों में लौटाई रोशनी..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com