AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न 219 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान...
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत जोनल इंचार्ज श्री अशोक जुनेजा जी के मार्गदर्शन में रविवार को प्रातः 9 बजे से 5:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, जहांगीराबाद, भोपाल में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से सम्पन्न हुआ।आज हुए रक्तदान शिविर में 219 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा की। प्रातःकाल से ही रक्तदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहीं तथा युवाओं एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।जोनल इंचार्ज श्री अशोक जुनेजा जी ने बताया कि निरंकारी मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान जनकल्याण की सेवा भावना का एक अभिन्न अंग रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे” को मिशन के अनुयायियों ने सदैव चरितार्थ किया है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार यह सेवा निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है।इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक श्री अखिलेश यादव जी, बड़ी संख्या में सेवादल के भाई-बहन, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं रक्तदाता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-0-


0 Comments:
Post a Comment