728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- विश्वकर्मा समाज की कार्यकारिणी भंग, नए चुनाव की घोषणा.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- विश्वकर्मा समाज की कार्यकारिणी भंग, नए चुनाव की घोषणा.....

 राजधानी भोपाल में3 मई दिन रविवार को 9 मसाला रेस्टोरेंट एमपी नगर में सर्व विश्वकर्मा समाज समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकाल पूरा होने की प्रत्याशा में प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद विश्वकर्मा द्वारा त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और संभागीय अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। संस्थापकों को सौंपे गए इस त्यागपत्र के उपरांत संस्थापकों ने आगामी अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए  प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने, बैंक के चालू खाते में जमा राशि को पुरानी एफडी के साथ एकजाई करने, जाति प्रमाण पत्र एवं सामाजिक कार्यों को चालू रखने के निर्देश दिये । 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव से पूर्व नए अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से कराया जाएगा जिसके लिए सभी क्षेत्रीय समितियों के साथ मिलकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । सदस्यगण अपने पसंदीदा उम्मीदवार का प्रदेश अध्यक्ष के लिए चयन करेंगे। सामाजिक बंधुओं ने सामाजिक भवन की कमी पर अपने विचार प्रकट किये तथा जमीन क्रय करके विश्वकर्मा भवन बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धुओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम विकास परिषद द्वारा किया गया। संस्थापक संरक्षक ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सतीश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा,  शिवचरण झा, राम अवध विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा,  बलराम विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा , धर्मेंद्र विश्वकर्मा, हरिचरण पांचाल आदि उपस्थित थे।आपका विनोद विश्वकर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्व विश्वकर्मा समाज समिति

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- विश्वकर्मा समाज की कार्यकारिणी भंग, नए चुनाव की घोषणा..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com