AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- विजय नगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा....
भोपाल। विजय नगर, लालघाटी में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। समिति के महासचिव किशन आसूदानी ने जानकारी देते हुए बतायाकि कथा के आयोजन के पूर्व महामृत्युंजय मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कमलेश उपाध्याय द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्थ पूजन यजमान विजयनगर विकास समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा-सपत्नीक, सिंधी समाज उत्थान पंचायत के अध्यक्ष आनंद सबधाणी उनकी धर्मपत्नी अदिति सबधाणी द्वारा किया गया।भव्य कलश यात्रा हरी सेवा गंगा दरबार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महामृत्युंजय मंदिर पहुंची।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण मार्ग भक्तिमय भजनों एवं जयकारों से गुंजायमान रहा।कथावाचिका साध्वी मंजरी प्रिया ने प्रथम दिवस पर श्रीमद्भागवत माहात्म्य की कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। कथा श्रवण से मानव जीवन में भक्ति, सदाचार एवं सकारात्मकता का संचार होता है।कलश यात्रा में हर्षिता सबधाणी, जमना देवी, निर्मला थावानी, रेखा आसुदानी, निर्मला जनयानी,गीता सचदेवा सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।



0 Comments:
Post a Comment